Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

IPL 2025: पंजाब या मुंबई? पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के पास आखिरी मौका

आज इंडियन प्रीमियर लीग के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का तगड़ा आमना सामना होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जीओ होटस्टार पर दिखाया जाएगा। दोनों टीमें अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मुंबई इंडियंस जिसने 11 मैचों में 7 जीत हासिल की है वहीं पंजाब किंग्स ने 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की है। यह मुकाबला इन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यह मैच दोनों टीमों का भविष्य तय करेगा। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी और गैंदबाजी के बीच आज का यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है।