Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

IPL 2025: PBKS की RCB पर पांच विकेट से जीत, गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से बाधित आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया। आरसीबी के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड ने 26 गेंद पर 50 रन बनाए और टीम को नौ विकेट पर 95 रन तक पहुंचाया। बारिश की वजह से मैच 14 ओवर का हो गया था।

जवाब में पंजाब किंग्स ने नेहल वढेरा के 19 गेंद पर 33 रन की धुआंधार पारी की मदद से 12 ओवर और एक गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उनकी कोशिश मेहमान टीम को लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकी।

इससे पहले आरसीबी के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मार्को जेनसन जैसे गेंदबाजों ने मेहमान टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। इस जीत ने पीबीकेएस को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। अब रविवार को चंडीगढ़ में उसका मुकाबला एक बार फिर आरसीबी के साथ है, जहां आरसीबी हार का बदला लेना चाहेगी।