पंजाब किंग्स टीम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। मैक्सवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पीबीकेएस के पिछले मैच में चोट लगी थी, जिसमें वे 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
बुधवार रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में मैक्सवेल की जगह सूर्यांशु शेडगे को शामिल किया गया था। मैच को पीबीकेएस ने चार विकेट से जीत लिया।
मैक्सवेल के हमवतन और पीबीकेएस टीम के साथी मार्कस स्टोइनिस ने 'जियोस्टार' से कहा, "दुर्भाग्य से मैक्सी की उंगली में फ्रैक्चर है। पिछले मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान उन्हें ये चोट लगी थी। उन्हें नहीं लगा कि ये बहुत गंभीर है, लेकिन ये बहुत गंभीर हो गई। उसका स्कैन हुआ और हां, नतीजे बहुत अच्छे नहीं थे। इसलिए दुर्भाग्य से मैक्सी के लिए, मुझे लगता है कि वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"
पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि टीम फिलहाल उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी की तलाश में है, जिसे ढूंढना आसान नहीं होगा।
IPL 2025: PBKS के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर, बचे मैचों से हो सकते हैं बाहर
You may also like
योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना खेलों की नई ताकत.
अफगानिस्तान के भारत दौरे पर बुमराह के चयन पर नजरें, वनडे में प्रिंस की दावेदारी मजबूत.
IPL 2026: पूरी तरह से खुली हुई है प्ले ऑफ की रेस, केवल MI और LSG ही हुई हैं बाहर.
IPL 2026: ऋषभ पंत पर 12 लाख का लगा जुर्माना, धीमी ओवर गति के कारण मिली सजा.