Breaking News

ईरान: ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद मूसावी बने IRGC एयरोस्पेस डिवीजन के नए कमांडर     |   इंडोनेशिया में 2 ऑस्ट्रेलियाई लोगों को मारी गोली, एक की मौत     |   अहमदाबाद हादसे में एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स मिला: उड्डयन मंत्री     |   एअर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट 3 महीने में आएगी: उड्डयन मंत्री     |   एअर इंडिया विमान हादसा: अब तक अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 270 शव लाए गए     |  

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया, प्लेऑफ में बनाई जगह

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स पहले ही नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
मुंबई इंडियंस अब 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच गई है और अपना छठा खिताब जीतने की राह पर है। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

सूर्यकुमार यादव की नाबाद 73 रनों की पारी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के प्लेऑफ राउंड में जगह बना ली है। बेहद अहम मुकाबले में एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्ले ऑफ में क्वालिफाई कर लिया। 181 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 18.2 ओवरों में 121 रनों पर ढेर हो गई। डीसी की ओर से सबसे ज्यादा 39 रन समीर रिजवी ने बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया। अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे कार्यवाहक कप्तान फाफ डु प्लेसी छह और केएल राहुल 11 रन बनाकर आउट हो गए। पहले खेलते हुए सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस को संभाला। दिल्ली की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव ने 22 रन देकर एक विकेट लिया और विप्रज निगम ने किफायती गेंदबाजी कर मुंबई इंडियंस को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

पहली पारी के आखिरी दो ओवरों में स्थिति एकदम बदल गई जब भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार और नमन धीर ने पांच छक्के और चार चौके लगाकर 48 रन जोड़े, जिससे मुंबई इंडियंस का स्कोर 180 तक पहुंच गया। इस अहम मैच के नतीजे के साथ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल से बाहर हो गई है। डीसी ने इस लीग में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन एमआई ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद भी प्ले ऑफ में जगह बना ली है।