Breaking News

देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार     |   UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट किया जारी     |  

IPL 2025: LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए 30 लाख रुपए का जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ये धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इम्पैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ पंत की 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन की शानदार पारी के बावजूद मेजबान लखनऊ को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।