Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

IPL 2025: ऑरेंज कैप छीनने की दहलीज पर पहुंचे कोहली, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

IPL 2025: विराट कोहली और रिकॉर्ड साथ-साथ चलते हैं। पिछले रविवार को वे आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैच में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 100 चौके लगाने वाले शिखर धवन के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने अब सात टीमों के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा चौके लगाए हैं, जो एक और आईपीएल रिकॉर्ड है। कोहली ने बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना 111वां अर्धशतक लगाया।
इसके साथ ही 36 साल के कोहली क्रिस गेल को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

डेविड वॉर्नर फिलहाल खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 117 बार 50 से ज्यादा स्कोर के साथ सबसे आगे हैं। विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है। वे एक ही मैदान पर 3500 टी20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि अपने पसंदीदा चिन्नास्वामी स्टेडियम में हासिल की। कोहली अब 9 मैचों में 65.33 के औसत और 144.12 के स्ट्राइक रेट से 392 रन बनाकर ऑरेंज कैप की होड़ में दूसरे नंबर पर हैं। विराट के नाम आईपीएल के इस सीजन में पांच अर्द्धशतक भी दर्ज हैं।