दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में लय में लौटने के संकेत दे रहे हैं और वह बड़ी पारी खेलने को तैयार हैं। रोहित इस सत्र में छह मैचों में 50 रन के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे हैं और गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 26 रन बनाए जो उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।
बाउचर ने कहा, "रोहित शर्मा ने गेंदबाजों पर अटैक करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। हमने रोहित शर्मा के कुछ अच्छे पुराने अंदाज वाले बड़े छक्के भी देखे हैं। मुझे उनका रवैया पसंद आया।" उन्होंने आईपीएल प्रसारक से कहा, "रोहित ने पिछले मैच में गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन बनाने के मौके बनाए। वह बहुत जल्द बड़ा स्कोर बनने वाला है।"
बाउचर ने कहा कि रोहित के कम रन बनाने को लेकर चिंतित नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि थकान उनके खराब प्रदर्शन के पीछे एक कारण हो सकती है। उन्होंने कहा,‘‘मैं इस समय थकान को लेकर उनकी मानसिकता के बारे में निश्चित नहीं हूं। उन्होंने बहुत क्रिकेट खेला है। इसलिए, कभी-कभी एक कोच के रूप में, आप केवल यही कर सकते हैं कि आप खिलाड़ी को देखें, उससे बात करें और उससे कहें कि आप खुद को कैसे चुनौती दे सकते हैं?’’
उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी यह किसी खिलाड़ी को सलाह देने के बारे में नहीं होता है, यह उससे बस एक या दो सवाल पूछना होता है। खिलाड़ियों को हमेशा एक तरह से चुनौती देना पसंद नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी वे खुद को भी चुनौती देना पसंद करते हैं। ऐसे में रोहित के बल्ले से बड़ी पारी निकलने वाली है।"
बाउचर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर भी बात की, जिन्होंने पिछले मैच में सिर्फ नौ गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। जब वे शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो टीम आमतौर पर जीत जाती है। मुझे गेंद के साथ उनकी नई भूमिका बहुत पसंद है।
IPL 2025 : MI के पूर्व मुख्य कोच बाउचर बोले- फिर लय में आ रहे हैं रोहित शर्मा
You may also like
IPL 2026: KKR से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज, आईपीएल खेलने के लिए तोड़ा पीएसएल से नाता.
IPL 2026: धोनी को पीली जर्सी में देखना हमारा आखिरी मौका! पूर्व क्रिकेटर ने फैंस को दिया बड़ा झटका.
'दक्षिण अफ्रीका 'सबसे बेवकूफ' टीम', भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर इंग्लिश कप्तान को लगी मिर्ची.
IPL 2026: 'आइए रिश्ते बनाने पर ध्यान दें', आईपीएल 2026 से पहले बोले ऋषभ पंत.