Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

IND vs SL: Suryakumar Yadav की नजरें दूसरे टी20 में बड़े कीर्तिमान पर

भारत के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बतौर भारतीय कप्तान सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की।

भारत ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 43 रन से हराया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से सूर्या ने 26 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उन्हें मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी मिला। इस दौरान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की।

दरअसल, भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार कुमार (Suryakumar Yadav) को भारत-श्रीलंका के पहले टी20 मैच में 58 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया।

सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इस दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली।

सूर्या ने 69 मैच खेलते हुए 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते, जबकि विराट कोहली ने 125 टी20 मैच खेलते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम किए थे। अब आज यानी 28 जुलाई को भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव अगर प्लेयर ऑफ द मैच जीत जाते हैं, तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।