आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों कप्तानों ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।