Breaking News

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |   प्रयागराज में ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू     |  

अमेरिकी धरती पर भारत-पाक मैच में इन अंपायर्स पर होगी ज़िम्मेदारी

IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 09 जून को होने जा रहा है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच 09 जून को खेला जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अंपायर कौन होगा?

इस ऐतिहासिक मैच में अनुभवी अंपायरों की टीम मैदान पर होगी. रिचर्ड इलिंगवर्थ और रॉडनी टकर मैदान पर अंपायरिंग करेंगे, जबकि क्रिस गैफनी तीसरे अंपायर और शाहिद सैकत चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे. मैच रेफरी की जिम्मेदारी डेविड बून के पास होगी.