Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी     |   भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की     |   महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश     |   चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी     |   सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की     |  

IND vs PAK: MCA प्रेसिडेंट का अकस्मात निधन, भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे न्यूयॉर्क

क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुख भरी खबर सामने आई है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष, अमोल काले का दिल का दौरा पड़ने से न्यूयॉर्क में मौत हो गई है. अमोल, भारत-पाकिस्तान का मैच देखने न्यूयॉर्क पहुंचे थे और उनके साथ MCA के सचिव अजिंक्य नायक और एपेक्स काउंसिल मेंबर सूरज समत भी मौजूद रहे.

अमोल काले केवल 47 वर्ष की आयु में क्रिकेट जगत को गमगीन कर चले हैं. अमोल मूल रूप से नागपुर निवासी थे और उनके महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ काफी करीबी संबंध रहे.