Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

IND vs ENG: भारत ने वसूला दोगुना लगान, इंग्लैंड को रौंद फाइनल में बनाई जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत से था। टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने कठिन पिच पर पहले खेलते हुए 171 रन बनाए। इससे जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में महज 103 रन बनाकर सिमट गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। 

इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में मौजूदा विजेता के तौर पर उतरा था। इस टीम की कोशिश लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने की थी लेकिन रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऐसा होने नहीं दिया। इंग्लैंड को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका एक बार फिर विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया।