Breaking News

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |  

IND vs AUS: एडिलेड में कौन करेगा ओपनिंग? जानें पिंक बॉल टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच डे-नाइट है, इसी वजह से पिंक बॉल से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए एडिलेड पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है. इस टेस्ट से टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की भी वापसी हो रही है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि रोहित पारी की शुरुआत नहीं करेंगे. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली बार जब इस मैदान पर मुकाबला हुआ था, तब भारत दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ही सिमट गया था। यह भारत का टेस्ट में अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इस मैच में भारत को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी

दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा.