Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

IND W VS BAN W: ASIA CUP फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम

IND W VS BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को एशिया कप सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें लगातार नौवीं बार फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। 2022 में भारत को फाइनल में बांग्लादेश ने हराकर अपना पहला खिताब जीता था और हरमनप्रीत कौर की टीम के पास शुक्रवार को हिसाब चुकता करने का भी अवसर होगा।

भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान में उतरेगी और उसने ग्रुप चरण में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर जानती हैं कि एशिया कप में सेमीफाइनल और फाइनल ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। इसलिए बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट के इस चरण में खतरनाक टीम हो सकती है।

दोनों टीमें 
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, उमा छेत्री, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान), शोर्णा अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोरिफा खातून, रितु मोनी, रूबिया हैदर, सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, राबिया खान, रुमाना अहमद, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मीन।