Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

IND Vs NZ: भारत की खराब शुरुआत, रोहित, विराट और सरफराज सस्ते में आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। भारत 32 रन पर अपने चार अहम विकेट अपने गंवा दिए है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सरफराज खान आउट हो गए हैं। बता दें कि मैच का पहला दिन बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (2), विराट कोहली (0) और सरफराज खान (0) पर आउट हो गए।

अब सवाल ये है कि टीम इंडिया का इतना बुरा हाल कैसे हुआ? क्या भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी की. वैसे सच बात ये है कि इसमें पिच का बेहद अहम रोल रहा . बेंगलुरु में पिछले दो दिन से बारिश हो रही थी और पिच को कवर्स से ढका गया था.

इसके बावजूद टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. पिच की नमी से गेंदबाजों को फायदा मिला और उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस हासिल हुआ. इसके बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंग्थ एडजस्ट कर टीम इंडिया पर शॉर्ट बॉल से हमला किया और नतीजा न्यूजीलैंड ने टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया.