Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

IND VS AUS: चेतेश्वर पुजारा की हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, जानें किस भूमिका में आएंगे नजर

भारतीय टीम ने पिछली 2 बार से ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मात दी. दोनों ही बार चेतेश्वर पुजारा ने अहम भूमिका निभाई. ऐसे में अब जब एक बार फिर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में BGT सीरीज खेलनी है, तो फैंस पुजारा को काफी मिस कर रहे थे. हालांकि, सीरीज के शुरू होने से पहले उनसे जुड़ी अहम खबर सामने आई है, जो भारतीय फैंस को काफी पसंद आने वाली है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं.