आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक गीत जारी किया। इसकी थीम "जीतो बाजी खेल के" है और इसे पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने गाया है।
इस बड़े आयोजन में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है और इस गीत के जारी होने से क्रिकेट के खेल और विश्वकप की भावना का पता चलता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च तक पाकिस्तान और दुबई द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा जबकि 25 फरवरी को उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इसके बाद भारतीय टीम दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।
ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आधिकारिक गीत "जीतो बाजी खेल के" जारी किया
You may also like
IPL 2026: 'आइए रिश्ते बनाने पर ध्यान दें', आईपीएल 2026 से पहले बोले ऋषभ पंत.
‘द हंड्रेड’ की नीलामी में SRH ने अबरार अहमद को खरीदा, उस्मान तारिक फीनिक्स से जुड़े.
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी नई जर्सी का किया अनावरण.
छत्तीसगढ़ सरकार का ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण.