Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

IND vs ZIM T20: शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया हरारे पहुंची, खेलेगी पांच मैच

कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिंबाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए हरारे पहुंच गई है।

भारतीय टीम छह जुलाई को सीरीज के पहले मैच में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिंबाब्वे की टीम से हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर दो-दो हाथ करेगी। सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के पांचों मैच हरारे में ही खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिंबाब्वे जाने वाले ग्रुप में शामिल होना था, लेकिन वे तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंस गए।

साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को तिकड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गए तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी बारबाडोस से भारत नहीं पहुंच पाए। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प के तौर पर, दूसरे खिलाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि वे जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम में शामिल हैं।