IPL 2025: आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला शनिवार (19 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जो अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने की रेस को और भी रोमांचक बना देगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और आज के मैच में जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। फिलहाल दिल्ली 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि गुजरात आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सभी की नजरें मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज पर होंगी।
गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन है, जो इस मैच को और भी रोमांचक बनाता है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम आज के मुकाबले में विजयी होती है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क/डोनोवन फरेरा/फाफ डुप्लेसिस (फिटनेस के आधार पर), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार।