Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर शामिल होंगे पूर्व क्रिकेटर जहीर खान

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व क्रिकेटर जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स में मेंटर के तौर पर शामिल हो सकते हैं।जहीर खान 2018-2022 तक पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे। वे दो साल बाद किसी आईपीएल टीम में वापसी कर रहे हैं।

दिल्ली में बुधवार को आरपीएसजी ग्रुप के मुख्यालय में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्रों ने बताया, ''जहीर को टीम मेंटर नियुक्त किया गया है और इसका बुधवार किया जाएगा।''

बताया जा रहा है कि जहीर खान ऑफ सीजन में स्काउटिंग और खिलाड़ी-विकास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कोचिंग करियर से पहले, जहीर खान तीन आईपीएल टीम- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं।