Breaking News

गुजरात के बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसा, एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत     |   बंगाल चुनाव: बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया     |   ट्रंप ने कनाडा को 100 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी     |   प्रयागराज माघ मेला: किशोरी कैंप में लगी आग, तंबू जलकर खाक     |   दिल्ली में 27 जनवरी को बारिश और तूफान की संभावना     |  

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, 152 उड़ानें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ हवाई सेवाओं पर भी बड़ा असर डाला है। गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण कुल 152 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई अन्य उड़ानों में घंटों की देरी दर्ज की गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुबह से ही रनवे विजिबिलिटी न्यूनतम स्तर से नीचे जाने के कारण कई फ्लाइट्स का संचालन संभव नहीं हो पाया। एयरलाइंस ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

इस बीच एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीमित उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। देर शाम तक हालात सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे का असर अगले 24 घंटे तक बने रहने की संभावना है।यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क और सहायता काउंटर भी बनाए गए हैं, ताकि टिकट, रिफंड और री-शेड्यूलिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।