Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

काउंटी क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर ने एक ओवर में दिए 38 रन, अनचाहा रिकॉर्ड बना

इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने सोमवार को इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में एक ही ओवर में 38 रन देकर अनचाहार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेल रहे 20 वर्षीय बशीर को सरे के लिए खेल रहे इंग्लैंड टीम के साथी डैन लॉरेंस ने लगातार पांच छक्के मारे।

बशीर ने छठी गेंद वाइड डाली लेकिन वो चार रन के लिए चली गई। इस तरह वाइड के पांच रन मिल गए। बशीर ने फिर से गेंद डाली लेकिन वो भी नो बॉल करार दी गई। इस पर बल्लेबाज ने भागकर दो रन ले लिए। बशीर ने अंतिम गेंद डॉट डाली जिससे एक ओवर में कुल 38 रन बन गए।

यह काउंटी चैंपियनशिप के इतिहास का एक और सबसे महंगा ओवर रहा। एलेक्स ट्यूडर ने भी 1998 में लंकाशायर के खिलाफ 38 रन दिए थे, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने उसमें 34 रन बनाए थे।

इसी साल भारत दौरे पर इंग्लैंड टेस्ट में डेब्यू करने वाले बशीर का यह केवल 12वां फर्स्ट क्लास मैच था।