Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

श्रीलंका में मैच खेलना और जीतना कठिन : न्यूजीलैंड क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि श्रीलंका में मैच खेलना और जीतना कठिन है। हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने टीम के अच्छे प्रदर्शन पर जोर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट बारिश की वजह से नहीं हो सका था।

फिलिप्स ने कहा कि नोएडा में थोड़ा मुश्किल समय था, लेकिन खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का साथ दिया और टीम काफी जोश में है। उन्होंने कहा कि टीम आगे के मैचों के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड गॉल में पहला टेस्ट बुधवार से खेलेगा। दूसरा टेस्ट भी 26 सितंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा।