Breaking News

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |   BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत     |  

BGT में सरफराज खान से ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं ध्रुव जुरैल: मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारत ए के लिए अनौपचारिक टेस्ट में दो अर्धशतकों के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल की तारीफ करते हुए कहा कि वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ओर से अहम खिलाड़ी हो सकते हैं।

हेडन ने कहा कि "मेरा मानना ​​​​है कि ध्रुव जुरेल ऑस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा खेलते हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि वह निश्चित रूप से भविष्य में सबसे आगे होंगे। सरफराज में कोई कमी नहीं है लेकिन जुरैल तकनीकी रूप से ज्यादा सक्षम नजर आते हैं।

क्रिकेट कमेंटेटर हेडन ने एक सवाल का जवाब देते हुए बुधवार को कहा, ''उन्होंने इन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास के महत्व को इस देश में आगे बढ़ाया है।''