Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

क्रिकेटर यश दयाल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जयपुर में एफआईआर दर्ज

Rajasthan: आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर में मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के 27 वर्षीय क्रिकेटर पर पहले से ही गाजियाबाद की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा रखा है। महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल से उसका पांच साल रिश्ता रहा और इस दौरान यश ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। 

जयपुर के सांगानेर सदर के थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई। उन्होंने शुक्रवार को बताया; यश दयाल के खिलाफ पास्को (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

जैमन के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि खिलाड़ी ने पहली बार 2023 में उसके साथ दुष्कर्म किया था जब वह 17 साल की थी। आरोप लगाया गया है कि इसी साल अप्रैल में सीतापुरा इलाके के एक होटल में भी ऐसा ही हुआ था। 

थानाधिकारी के अनुसार, ;पीड़िता ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने उसके करियर में मदद और सहयोग का वादा किया था। उसने इस साल अप्रैल में आईपीएल के लिए जयपुर में रहते हुए उससे संपर्क किया और उसे होटल में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

उन्होंने आगे कहा कि मामले में जांच की जा रही है। मध्यम गति के गेंदबाज यश दयाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में जाना-माना गेंदबाज है। उसने 2018 में उत्तर प्रदेश के लिए पदार्पण किया और तब से 27 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 84 विकेट लिए हैं। उन्होंने 71 टी20 मैचों में 66 विकेट लिए हैं। 

दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटन्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और फिर आरसीबी में शामिल हो गया। आरसीबी ने 2024 की खिलाड़ियों की नीलामी में पांच करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने इस साल के सत्र के लिए भी दयाल को अपनी टीम में बनाए रखा और वह रजत पाटीदार की कप्तानी में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का अहम सदस्य था।