भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों और मैदानी अंपायरों ने यहां पहले टेस्ट से पूर्व अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा। 14 जून को एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 241 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।
भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को मीडिया से कहा था, ‘‘विमान (दुर्घटना) में जो कुछ हुआ, उससे पूरा भारत निराश है, लेकिन हम अपनी तरफ से सिर्फ यही कर सकते हैं कि हम भारत को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं।’’ नये कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में है।
विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने मौन रखा
You may also like
नैनीताल में ब्रिटिशकालीन स्कूल की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं.
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब के मालिक अजय गुप्ता पुलिस हिरासत में.
नोएडा पुलिस ने फर्जी नौकरी रैकेट का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार.
MP में दर्दनाक हादसा, बम स्क्वॉड की गाड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत.