Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

रोहित शर्मा ने द्रविड़, अगरकर और जय शाह को दिया वर्ल्ड कप जीत का श्रेय

स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को पूरा समर्थन दिया था। रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड़, अजीत अगरकर और जय शाह की कोशिशों की वजह से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद मिली।

रोहित शर्मा ने कहा, "ये मेरा सपना था कि मैं इस टीम को बदलूं और आंकड़ों, नतीजों के बारे में ज्यादा चिंता न करूं और ये कोशिश करूं कि हम बिना ज्यादा सोचे-समझे खुलकर खेल सकें।"

रोहित शर्मा को मुंबई में सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में 'इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया है।
रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने की भावना शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। वे उन लोगों में से नहीं है जो बल्ले के वजन को लेकर परेशान होता है।

उन्होंने कहा, "जो लोग चेंजिंग रूम में मेरे साथ समय बिताते हैं, जहां मैं अपने स्टिकर लगाता हूं और बल्ले पर टेप लगाता हूं, वो सब बताएंगे कि मैं जो भी बल्ला उठाता हूं, उसके साथ ही खेलता हूं।"

आईपीएल में कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने के बावजूद, रोहित शर्मा में अभी और भी ट्रॉफियां जीतने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि वे टीम के रूप में और अच्छा करने की कोशिश करेंगे।