Breaking News

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |   नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में भी फेरबदल, संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष     |   संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने, दरभंगा सीट से हैं विधायक     |  

क्रिकेट पहले स्पोर्ट्स था, लेकिन अब... IPL के बारे में क्या बोले शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एम्बेसडर होने के नाते वेस्टइंडीज और यूएसए के मैदानों में दिखाई दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट और विशेष रूप से फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट पर चर्चा की है.

उनका मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने दुनिया भर में फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट लीग्स चलाने वाले लोगों की आंखें खोल दी हैं. अफरीदी ने यह भी कहा कि क्रिकेट अब स्पोर्ट्स ना होकर बिजनेस बन चुका है. ये एक ऐसा बयान है, जो शायद कुछ क्रिकेट प्रेमियों को चुभ सकता है.