Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली 300 से ज्यादा वनडे खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। इस मैच में विराट कोहली केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया।

बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 300 मैच खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसी नाम शामिल है। अब विराट ने भी इस स्पेशल क्लब में एंट्री ले ली है।

न्यूजीलैंड मुकाबला शुरू होने से पहले 299 वनडे मैचों में विराट ने 58.20 की औसत और 93.41 की स्ट्राइक रेट से 14,085 रन, 51 शतक बनाए थे। हालांकि, 300वें वनडे में कोहली अपने कुल स्कोर में केवल 11 रन ही जोड़ सके। कोहली अब उन 22 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने 300 से अधिक वनडे मैच खेले हैं।