Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

Ind vs Nz: भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना

Champions Trophy 2025: भारत ने चैपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने नौ विकेट पर 249 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 205 रन पर आउट कर दिया कर दिया।

भारत के सामने सेमीफाइनल में मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी जबकि न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो सफलता मिली। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।