Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर केंद्र सरकार करेगी फैसला

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने पर केंद्र सरकार फैसला करेगी। पाकिस्तान 19 फरवरी से नौ मार्च तक आईसीसी वनडे टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है।

राजीव शुक्ला ने कहा, "अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन हमारी नीति है कि हम अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए हमेशा सरकार की इजाजत लेते हैं। ये सरकार को तय करना है कि हमारी टीम को किसी भी देश में जाना चाहिए या नहीं।"
राजीव शुक्ला भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर में थे।

भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद 2008 के बाद से भारत क्रिकेट मैच के लिए पाकिस्तान नहीं गया है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सात साल बाद 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई था।