भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि लीजैंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) जैसे कॉम्पिटेटिव टूर्नामेंट में अच्छा खेलने के लिए खिलाड़ियों को टॉप फॉर्म में रहना होता है। एलएलसी का तीसरा सत्र 20 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
सुरेश रैना ने कहा,‘‘ एलएलसी काफी कॉम्पिटेटिव टूर्नामेंट है। आप अलग अलग जगहों पर अलग अलग विकेटों पर खेल रहे हैं ।इसमें कई सुपरस्टार हैं । आपको इरफान पठान, युसूफ पठान, क्रिस गेल, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा और मुझे खेलते देखने का मौका मिलेगा।’’
उन्होंने कहा,‘‘छक्का लगाने के लिए फिट होना जरूरी है। गेंदबाज को चार अच्छे ओवर डालने हैं । किसी के लिए ऐसी लीग में खेलना आसान नहीं है ।ऐसा नहीं है कि आप रिटायर हुए और इसमें खेलने आ गए ।अब इसके लिए भी काफी प्रतिस्पर्धा है ।
अचानक से आकर एलएलसी जैसी लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते: सुरेश रैना
You may also like
T20 WC: अमेरिका के साथ मैच से पहले भारतीय टीम ने किया अभ्यास, स्पिन गेंदबाजों पर विशेष फोकस.
T20 World Cup: भारतीय टीम को बड़ा झटका, हर्षित राणा चोट की वजह से बाहर, सिराज को मिली जगह.
U19 WC Final: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी.
ICC T20 World Cup 2026: मुंबई ओपनिंग सेरेमनी में बादशाह, नोरा फतेही और शिवमणि का धमाल.