Breaking News

संभल: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद पर दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन जारी     |   कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं ममता बनर्जी     |   कोलकाता: TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों अंडे फेंके गए     |   इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग: गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल     |   वाराणसी: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी मीट-मछली की दुकानें, नगर निगम का बड़ा फैसला     |  

9 अक्टूबर को CM योगी का झांसी दौरा, 20 करोड़ की लागत वाले कन्वेंशन सेंटर का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अक्टूबर को झांसी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी झांसी में लगभग 2 घंटे 45 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री 20 करोड़ की लागत से तैयार किए गए दो हजार लोगों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झांसी जिले के विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी के दौरे के लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।