Breaking News

ईरान से बन गई बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आएंगे दो टैंकर     |   लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हुई     |   ईरान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, 2500 मरीन सैनिक मिडिल ईस्ट भेजे जाएंगे     |   अफगान-तालिबान फोर्सेज ने देर शाम भी पाकिस्तान पर हमला किया, आर्मी के ठिकानों को बनाया निशाना     |   जंग की वजह से हवाई सफर भी महंगा, IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ा दिया सरचार्ज     |  

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, बन गए IPL में ऐसा करने वाले पहले पेसर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा का विकेट लेकर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

तिलक के विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने दिग्गज ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भुवी के नाम अब 180 मैचों में 184 विकेट दर्ज हैं, जबकि ब्रावो के नाम 183 विकेट दर्ज हैं और तीसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा हैं जिनके नाम 170 विकेट दर्ज हैं।