Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

IPL के बीच BCCI का बड़ा फैसला, टीम के खराब प्रदर्शन पर कोच सहित तीन लोगों को हटाया!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दौरान एक बड़ा कदम उठाते हुए तीन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इनमें एक कोच और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय टीम की खराब प्रदर्शन और अनुशासनहीनता के कारण लिया गया है।​

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टॉप पर चाबुक चलाया है। हेड कोच गौतम गंभीर के खास असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के साथ ही एक मसाजर को टीम से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते इन पर बीसीसीआई ने गाज गिराई है। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम से लीक हुई बातों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने ये कड़ा कदम उठाया है।

सहायक कोच अभिषेक नायर के आलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई की भी छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नायर की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा क्योंकि बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं दिलीप का काम सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे देखेंगे। 

विवादों से घिरी रही BGT सीरीज

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम 1-3 से हारी थी, इस सीरीज में अश्विन ने अचानक सन्यास ले लिया था. रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट से खुद को बाहर कर लिया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. भारतीय ड्रेसिंग रूम की खबरें भी बाहर आई, जिससे मामला और गर्माता गया, एक सदस्य ने इसकी शिकायत बीसीसीआई से भी की थी, इससे पहले टीम इंडिया का अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन रहा था, न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।