Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

बीसीसीआई ने घरेलू जूनियर क्रिकेट के लिए की प्राइज मनी की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट में सभी महिला और जूनियर खेलों में प्लेयर-ऑफ-द-मैच और प्लेयर-ऑफ-द-टूर्नामेंट को प्राइज मनी देने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि पुरुष क्रिकेट में, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ दा मैच को प्राइज मनी दी जाएगी।

इसके अलावा सीनियर पुरुष खिलाड़ियों के लिए विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच के लिए प्राइज मनी दी जाएगी। जय शाह ने कहा कि इस पहल का मकसद घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देना है। पिछले साल, बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंटों के लिए प्राइज मनी में इजाफा किया था और रणजी ट्रॉफी विजेताओं को पांच करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया था।

ईरानी कप के लिए भी प्राइज मनी दोगुनी कर दी गई थी। अब विजेताओं को 25 लाख रुपये के बजाय 50 लाख रुपये मिलेंगे और उप-विजेता टीम को 25 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, अब दलीप ट्रॉफी में विजेता टीम को एक करोड़ रुपये और उप-विजेता टीम को 50 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी के विजेताओं को एक करोड़ रुपये और उप-विजेता टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं।