Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

BCCI ने 34 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, किसे मिला प्रमोशन, कौन हुआ बाहर, पूरी डिटेल पढ़ें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है, जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस सूची में चार ग्रेड A+, A, B, और C शामिल हैं, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन और योगदान के आधार पर निर्धारित किए गए हैं। उम्मीद के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली को ए प्लस केटेगरी में ही रखा गया है, इसमें कुल 4 प्लेयर्स शामिल हैं. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को अनुबंध वापस मिला है, जो पिछले साल बाहर किए गए थे.

ग्रेड A+ (सालाना ₹7 करोड़)

  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • जसप्रीत बुमराह
  • रविंद्र जडेजा

ग्रेड A (सालाना ₹5 करोड़)

  • मोहम्मद शमी
  • मोहम्मद सिराज
  • केएल राहुल
  • शुभमन गिल
  • हार्दिक पंड्या

ग्रेड B (सालाना ₹3 करोड़)

  • सूर्यकुमार यादव
  • ऋषभ पंत
  • कुलदीप यादव
  • अक्षर पटेल
  • यशस्वी जायसवाल

ग्रेड C (सालाना ₹1 करोड़)

  • रिंकू सिंह
  • तिलक वर्मा
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • शार्दूल ठाकुर
  • शिवम दुबे
  • रवि बिश्नोई
  • जितेश शर्मा
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • मुकेश कुमार
  • संजू सैमसन
  • अर्शदीप सिंह
  • केएस भरत
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • आवेश खान
  • रजत पाटीदार

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, और यशस्वी जायसवाल जैसे 11 नए खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है।

पिछले साल बीसीसीआई ने अनुबंध को फरवरी महीने में जारी किया था, इस बार बोर्ड ने इंतजार किया क्योंकि वह चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखना चाहता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था.