लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद चिट्ठी लिखने का अंदाज दिखाते हुए जश्न मनाने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में एलएसजी और पीबीकेएस के बीच खेले गए मैच के दौरान "आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन" के लिए राठी पर जुर्माना लगाया। पंजाब किंग्स ने ये मैच आठ विकेट से जीता।
आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, "दिग्वेश सिंह ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल वन का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की सजा भी स्वीकार कर ली है।" ये विवादास्पद जश्न पंजाब किंग्स के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में देखने को मिला।
लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज की हरकत से BCCI बेहद खफा, लगाया जुर्माना
You may also like
IPL 2026: KKR से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज, आईपीएल खेलने के लिए तोड़ा पीएसएल से नाता.
IPL 2026: धोनी को पीली जर्सी में देखना हमारा आखिरी मौका! पूर्व क्रिकेटर ने फैंस को दिया बड़ा झटका.
'दक्षिण अफ्रीका 'सबसे बेवकूफ' टीम', भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने पर इंग्लिश कप्तान को लगी मिर्ची.
IPL 2026: 'आइए रिश्ते बनाने पर ध्यान दें', आईपीएल 2026 से पहले बोले ऋषभ पंत.