Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड टॉप पर

सेंट लूसिया में सोमवार को भारत के खिलाफ सुपर एट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा दन बनाने वाले बैट्समैन बन गए हैं।

हेड ने नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 76 रनों की धुंआधार पारी खेली। इसकी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़ दिया।

गुरबाज अब दूसरे, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन तीसरे, यूएसए के एंड्रीज गौस 219 रन के साथ चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें नंबर पर हैं।

भारत ने सेंट लूसिया में अपने अंतिम सुपर एट के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।