Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Asia Cup 2025: 34 साल में पहली बार भारत करेगा टी20 एशिया कप की मेजबानी

भारत 2025 में टी20 प्रारूप में पुरुष एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सत्र की मेजबानी करेगा, जो 2026 में देश में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने 'रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण' (आईओआई) में इसकी घोषणा की।

एशिया कप को हमेशा वैश्विक आयोजन की तैयारियों के रूप में प्रयोग किया जाता है और उसी प्रारूप में खेला जाता है जिसमें विश्व कप आयोजित किया जाएगा। 

एशिया कप के 2023 सत्र की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 'हाईब्रिड माडल' पर की थी। भारत ने तब पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था और इसके अधिकतर मैच श्रीलंका में खेले गए थे। बांग्लादेश 2027 में वनडे प्रारूप में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा क्योंकि 2027 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप खेला जाना है।