Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

एशिया कप 2025: भारत ने जीत के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

दुबई में भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप फाइनल मुकाबला जीता। ये एशिया कप में भारत की नौवीं जीत थी। एशिया कप अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों जीत की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। मैच के पहले से ही कयास लग रहे थे कि जीतने पर भारत मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर सकता है। मोहसिन नकवी भारत विरोधी बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं।