Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

42 चौके और 16 छक्के, कौन हैं इरा जाधव, जिन्होंने बना डाले 346 रन

मुंबई की 14 साल की सलामी बल्लेबाज इरा जाधव रविवार को अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 346 रन बनाकर अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय बन गईं।

सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और अजीत अगरकर के स्कूल शारदाश्रम विद्यामंदिर की छात्रा इरा ने 157 गेंदों में 42 चौकों और 16 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। ये किसी भारतीय द्वारा ‘यूथ लिस्ट ए’ मैचों में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। लेकिन इस वर्ग का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली के नाम है जिन्होंने 2010 में एक घरेलू मैच में 427 रन बनाए थे।

भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की मुरीद इरा के तिहरे शतक और कप्तान हर्ले गाला (116, 79 गेंद) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 274 रन की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने तीन विकेट पर 563 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।मेघालय की टीम महज 19 रन पर आउट हो गई और इस पारी में छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुई। इससे मुंबई ने 544 रन की बड़ी जीत दर्ज की।