Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

कब खेली जाएगी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, लाहौर में खेले जाएंगे 8 मुकाबले!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा.

इस टूर्नामेंट के 8 मैच लाहौर में खेले जाएंगे. दरअसल, अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नॉकआउट मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं हुआ तो ऐसा माना जा रहा है कि फिर दोनों टीमें संभवतः आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ही भिड़ेंगी.