Breaking News

लालू प्रसाद यादव की आंखों में दिक्कत, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे     |   नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लग सकती है मोहर     |   दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 5वीं तक की ऑफलाइन क्लास सस्पेंड     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, इलाके की घेराबंदी     |   बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संजय सरावगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी     |  

टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान भारी उमड़ी भीड़, 11 लोग अस्पताल में भर्ती

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की गुरुवार को दक्षिण मुंबई में विजय परेड निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में फैन के उमड़ने से विजय जुलुस के मार्ग पर भारी भीड़ हो गई। इस वजह से विजय परेड के दौरान करीब 11 लोगों को मामलू चोट लगी या चक्कर आ गया। इस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नौ लोगों को चोट लगने और सांस लेने में परेशानी होने पर सरकारी जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डीन ने कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि एक फैन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक एक और व्यक्ति को दक्षिण मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे भी छुट्टी दे दी गई। गुरुवार शाम को भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए हजारों फैन मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े थे।

पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने विजय परेड के दौरान भीड़ को अच्छे से मैनेज करने के लिए अपनी फोर्स की तारीफ की।