Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

WPL 2025: एनाबेल ने बल्ले से किया धमाका, कप्तान मेग लैनिंग ने की तारीफ

गुजरात के वडोदरा में बुधवार रात महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ डीसी लगातार अपना दूसरा मैच जीत चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान मेग लैनिंग ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टीम की जीत का श्रेय एनाबेले सदरलैंड की शानदार गेंदबाजी को दिया।

उन्होंने कहा, "यहां आकर अच्छा अनुभव रहा और अब हम बेंगलुरू जा रहे हैं। इसके बारे में हम पिछले साल से थोड़ा-बहुत जानते हैं। हां, दो करीबी मुकाबलों में जीतना अच्छा रहा। इससे पता चलता है कि हम एक हद तक अपना संयम बनाए रखने और जीत हासिल करने में सक्षम हैं। आप हमेशा अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते और टी20 कभी-कभी काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इसलिए अगर आप तब जीत हासिल करने में सक्षम हैं, जब आप शायद अपने बेस्ट लेवल पर नहीं हैं, तो मुझे लगता है कि ये अच्छा संकेत है।" डीसी की गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने चार ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।