Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

Parliament Winter Session Day 2: शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, SIR पर विपक्ष का हंगामा जारी

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ और कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष ने वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा की मांग करते हुए विरोध जताया और राज्यसभा से वॉकआउट भी किया. सरकार की तरफ से कहा गया कि SIR पर चर्चा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके लिए समय तय करना अभी संभव नहीं है. आज भी विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने विरोध जारी रखा. सांसद सुबह संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बताया कि गठबंधन ने SIR और चुनावी सुधारों पर चर्चा की मांग को और तेज करने का फैसला किया है.

दूसरी ओर सरकार आज लोकसभा में केंद्रीय एक्साइज संशोधन विधेयक 2025 पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बिल के जरिए तंबाकू उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगी. इससे पहले सोमवार को भी वित्त मंत्री ने तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों पर टैक्स ढांचे में बदलाव से जुड़े दो बिल पेश किए थे, क्योंकि GST क्षतिपूर्ति उपकर जल्द खत्म होने वाला है.