- by Pooja
- 05-Jun-2023
Loading
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर आज रिलीज हो गया है, जिससे साफ होता है कि फिल्म प्रेम कहानी जो अमीर लड़के और मिडिल क्लास लड़की के बीच प्यार की नजर आ रही है।
डायरेक्टर करण जौहर ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा देते हुए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। दोनों की कहानी को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और इस फिल्म के जरिए करण जौहर डायरेक्टर के फील्ड में कमबैक कर रहे हैं। करण, आलिया और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर किए हैं।
फिल्म के पोस्टर्स में रणवीर फुल वेस्टर्न लुक में नजर आ रहें हैं और आलिया साड़ी पहने देसी लुक में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह धनलक्ष्मी एंटरप्राइजेस के वारिस रॉकी बने हैं, तो आलिया भट्ट एक मिडिल क्लास बंगाली परिवार की लाड़ली बेटी रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अमीर लड़के और मिडिल क्लास लड़की के बीच प्यार की कहानी दर्शकों के लिए दिखाई जाएगी।
आलिया भट्ट वाले फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि- "मीट द चटर्जीस और रणवीर वाले पोस्टर पर दर्ज है, मीट द रंधावास" यह फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे, इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी गली बॉय्ज दिखाई दी थी। वहीं काफी समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था और आगामी 28 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।