- by Anamika Samrat
- 04-Jun-2023
Loading
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी किया है, इसमें इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया, गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया और तीसरे स्थान पर उमा हरित एन रही, इस बार परीक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है।
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देखा जा सकता है, इशिता किशोर ने सीएसई 2022 परीक्षा में टॉप किया है, जिसने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट किया और वह अपने कॉलेज की मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी और टॉप 5 की लिस्ट में भी अपना कब्जा किया है। टॉप लिस्ट में सबसे पहले इशिता किशोर, दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरित एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रही तो मयूर हजारिका ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
टॉप 10 की पूरी लिस्ट-
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास