Monday, June 5, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर, सुनी ड्राइवरों की समस्याएं



कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ तक सफर ट्रक से किया और इस दौरान ड्राइवरों की समस्याओं को सुना। बताया जा रहा है कि वह प्रियंका गांधी से मिलने के लिए शिमला जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने ट्रक से सफर करते हुए  ड्राइवरों और आम जनता की परेशानियों को जाना। 

राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें आम जनता से मुलाकात करते हुए देखा जाता है और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने अब दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से तय किया, जहां उन्होंने सफर के दौरान आम जनता की समस्याएं सुनी। उनके एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रक में सवार होते हुए और लोगों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली यूनिवर्सिटी गए थे, जहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की थी।

दिल्ली से चंडीगढ़ :     

 

कांग्रेस राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि- "जननायक राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे, राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके 'मन की बात' सुनने का काम राहुल जी ने किया।"  जानकारी के अनुसार राहुल का यह कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था, वह शिमला अपनी बहन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि शिमला में  प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ हैं। 

राहुल गांधी को अक्सर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए देखा जा रहा है, कभी बाजार तो कभी छात्रों से मिलते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने ट्रक ड्राइवरों की समस्याओं को सुनने के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रक से किया। इससे पहले उन्हें दिल्ली की बंगाली मार्केट में गोल गप्पे खाते हुए तो यूपीएससी और एसएससी की तैयारी कर रहे छात्रों से मुलाकात करते हुए देखा गया है। 

you may also like