Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |   पूर्व CM ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़ और जूते     |   हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब की रिफाइनरी पर हमला     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |  

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन करते दिखे यश

 यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं। फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है, ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है, अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

4 मिनट 38 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में मेकर्स ने दिखाया तो काफी कुछ है पर राज कुछ नहीं खोला। ट्रेलर की शुरुआत बाप-बेटे की बातचीत से होती है, जिसमें यश (राया) का बेटा (रूमी) उनसे माफी मांगता है और कहता है आप गुस्सा मत करिए मैं आपकी हर बात मानूंगा। इसके बाद एंट्री होती कियारा आडवाणी (नादिया) की, जो सर्कस में काम करने वाली डांसर के रोल में हैं। वो उस बच्चे की मां हैं और उससे नफरत भी करती है। फिर एंट्री होती है नयनतारा (गंगा) की जो रूमी की बहन के किरदार में हैं और चाहती हैं कि उनका भाई पूरे शहर पर राज करे।

आगे ट्रेलर में एक-एक करके हुमा (एलिजाबेथ), तारा (रिबेका) और रुक्मिणी (मेलिसा) की भी झलक मिलती है पर इनके किरदार ठीक तरह से समझ नहीं आते। अंत में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है, पूरे ट्रेलर में सबसे ज्यादा खून-खराबा वही मचाता है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस जल्द ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।